{"_id":"5f0f2cf18ebc3e637d41bc1e","slug":"investigation-of-11-420-samples-conducted-so-far-sultanpur-news-lko5308886128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक कराई गई 11,420 सैंपलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक कराई गई 11,420 सैंपलों की जांच
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने जांच की संख्या बढ़ा दी है। रोजाना चार से पांच सौ संदिग्धों के नमूने लिए जा रहे हैं। अभी 11,420 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है।
कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए शासन के निर्देश पर प्रशासन ने सैंपलिंग का दायरा बढ़ा दिया है। शुरुआती दौर में रोजाना सिर्फ 50 नमूने लेने का निर्देश था। सरकार की ओर से लैब की संख्या बढ़ा देने के बाद अब नमूना संग्रहीत करने में बढ़ोतरी कर दी गई है।
नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त उमाकांत त्रिपाठी के मुताबिक मौजूूदा समय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार से पांच सौ सैंपल रोजाना लिए जा रहे हैं। अभी तक जनपद में 11,420 सैंपलों की जांच के लिए नमूने भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
इसमें मंगलवार तक 10,104 नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। अभी 1316 नमूनों की रिपोर्ट आना शेष है। बताया कि अभी तक 261 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें 188 स्वस्थ और आठ की मौत हो चुकी है। 65 मरीजों का इलाज चल रहा है।