{"_id":"6a931d894d4ab45975025f33","slug":"insulator-punctured-electricity-of-kanshiram-feeder-running-for-three-hours-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-163846-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: इंसुलेटर पंक्चर, तीन घंटे गुल रही कांशीराम फीडर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: इंसुलेटर पंक्चर, तीन घंटे गुल रही कांशीराम फीडर की बिजली
Sat, 29 Aug 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय के पास पंचर हुआ काशीराम फीडर की एचटी लाइन का इंसुलेटर। स्रोत- विभाग
दूबेपुर। एचटी लाइन का इंसुलेटर पंक्चर होने से शनिवार को टीपीनगर उपकेंद्र के कांशीराम फीडर की बिजली आपूर्ति तीन घंटे ठप रही। सुबह सात से 10 बजे तक बिजली नहीं आने से दो हजार उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। खास बात यह रही कि प्रभावित क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर, सीटी स्कैन जांच केंद्र, केंद्रीय विद्यालय और मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय भी शामिल रहे।
हनुमंतनगर, तुराबखानी, रानीगंज, तमेहड़ी, दिखौली, कांशीराम कॉलोनी और दूबेपुर सहित कई इलाकों में आपूर्ति बाधित रही। केंद्रीय विद्यालय परिसर के पास इंसुलेटर पंक्चर होने की जानकारी मिलने पर बिजलीकर्मियों ने उसे बदलकर 10 बजे फीडर चालू किया। अवर अभियंता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि खराब इंसुलेटर बदलने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी गई। वहीं लौहर दक्षिण गांव में तार टूटने से साउथ फीडर भी सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहा। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को करीब पांच घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा।
12 घंटे गुल रही 20 गांवों की बिजली
भदैंया। लोलेपुर उपकेंद्र के ईस्ट फीडर से जुड़े 20 गांवों की बिजली बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे गुल हो गई। रात में लाइनमैन फॉल्ट तलाशते रहे, लेकिन पता नहीं चल सका। दिन में लाइन पर एक कौआ मृत मिला। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से फॉल्ट हुआ। दोपहर करीब एक बजे कौवे को तार और खंभे से हटाकर आपूर्ति बहाल की गई। संवाद