{"_id":"6ad5182ffd5a641ecd06fab7","slug":"inspections-of-durga-pandals-intensified-following-the-kolkata-stampede-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-167599-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कोलकाता की भगदड़ के बाद दुर्गा पंडालों की जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कोलकाता की भगदड़ के बाद दुर्गा पंडालों की जांच तेज
Mon, 19 Oct 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
शहर के चौक में पूजा पंडालों के पास जांच करता बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड। स्रोत-पुलिस
सुल्तानपुर। कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत की घटना के बाद जिले में पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। दुर्गा पूजा पंडालों में भीड़ प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और आपातकालीन निकास की जांच तेज कर दी गई है।
शनिवार रात शहर के प्रमुख पूजा पंडालों में अयोध्या से पहुंचे बम निरोधक दस्ते, एंटी-सैबोटाज चेक टीम और डॉग स्क्वायड ने जांच की। रविवार को बल्दीराय के वलीपुर, पारा बाजार, इसौली समेत अन्य स्थानों पर भी पंडालों की जांच की गई।
शासन के निर्देश पर दुर्गा पूजा आयोजनों को सुरक्षित बनाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। महोत्सव के लिए तैनात सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि जिले के सभी सर्किल में दुर्गा पूजा पंडालों की विशेष निगरानी की जा रही है। संभावित भीड़ को देखते हुए आयोजकों को आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में चौड़े निकास द्वार रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। पूजा समितियों से लगातार संपर्क कर सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली जा रही है, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
विज्ञापन
इनसेट-
अग्निशमन कर्मियों को भी जांच की जिम्मेदारी
जिला अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सभी सर्किल में अग्निशमन कर्मियों को पूजा पंडालों की जांच में लगाया गया है। पंडालों में आग से बचाव के इंतजाम, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों की पड़ताल की जा रही है। पूजा समितियों के समन्वय से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने पर जोर दिया जा रहा है। संवाद