{"_id":"6920a674a4e3de0f7d0ac260","slug":"innocent-child-dies-after-being-hit-by-suv-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-144936-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एसयूवी की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एसयूवी की चपेट में आने से मासूम की मौत
Fri, 21 Nov 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बंधुआकला के हसनपुर गांव में शुक्रवार शाम एसयूवी की चपेट में आने से बल्दीराय के पारा निवासी नौशाद की पुत्री हिना (03) की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह चार दिन पहले अपने माता-पिता के साथ नाना के घर हसनपुर गांव आई थी।
घर वालों ने बताया कि हिना अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। सड़क पर अचानक एसयूवी ने टक्कर मार दी। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान हिना मौत हो गई। बंधुआकला थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।