फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   India will no longer be dependent on any country: State Minister

भारत अब किसी देश पर निर्भर नहीं रहेगा : प्रदेश मंत्री

Sat, 27 Sep 2025 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 27 Sep 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
India will no longer be dependent on any country: State Minister
सुल्तानपुर। भाजपा 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक तीन माह आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाएगी। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी मीना चौबे ने इसकी शुरुआत की। इस दौरान लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन



जिला स्तरीय कार्यशाला में प्रदेश मंत्री ने कहा कि स्वदेशी अपनाने की पहल आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा है। भारत अब किसी देश पर निर्भर नहीं रहेगा। आत्मनिर्भर बनकर हमें भारत के माॅडल को अपनाना होगा। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने का रास्ता स्वदेशी व आत्मनिर्भर अभियान से निकलेगा। अभियान चलाकर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि यह अभियान आर्थिक स्वावलंबन की पहल नहीं, बल्कि देश के स्वाभिमान का हिस्सा है। मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक के अभियान के तहत जिला व मंडलों में युवा और महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। दीपावली से पहले जिले स्तर पर स्वदेशी मेले लगेंगे। इस मौके पर आलोक आर्या, संजय सिंह बबलू, मनीष साहू, संतोष दूबे, चंदन नारायन सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed