फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Independence day celebrated with simplicity

सादगी से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Sun, 16 Aug 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Independence day celebrated with simplicity
सुल्तानपुर। कोरोना गाइडलाइन के बीच स्वतंत्रता दिवस पर सादगी के बीच जिले में शान से तिरंगा झंडा लहराया। झंडारोहण के बाद पौधरोपण, वीरों की नारियों के सम्मान के बाद मरीजों को फल वितरित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी तरह आयोजन किए गए।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार की सुबह आजाद पार्क में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद व अन्य शहीदों की प्रतिमा पर डीएम सी. इंदुमती ने माल्यार्पण किया। कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी व डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

नौ बजे कलेक्ट्रेट में डीएम ने ध्वजारोहण करते हुए अधिकारियों के साथ राष्ट्रगान किया। डीएम ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अमर शहीदों को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, पंथ निरपेक्षता व सांप्रदायिक सौहार्र्द बनाए रखने पर जोर दिया। इस मौके पर एडीएमई हर्षदेव पांडेय, एडीएम वित्त उमाकांत त्रिपाठी, सीआरओ शमशाद हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने ध्वजारोहण किया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने तिरंगा फहराया। जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने झंडारोहण किया। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी उदयशंकर सिंह, दिनेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल ने तिरंगा फहराया। शहर स्थित सरकारी कार्यालयों में विभागीय अधिकारियों व शिक्षण संस्थानों में प्रबंधक/प्रधानाचार्यों ने सादगी के बीच ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी ने पौधरोपण किया। इसके बाद सैनिक कार्यालय में वीरों की नारियों को सम्मानित किया।
डीएम ने जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी व सीएमएस के साथ मरीजों को फल वितरित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने पयागीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन राष्ट्र, समाज का सुरक्षित व समृद्घशाली बनाने का संकल्प लें। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, महामंत्री सुशील त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी मौजूद रहे।

सांसद कार्यालय पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी, इंद्रदेव मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने झंडा फहराया। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंदनगर में प्रधानाचार्य राम सिंह की मौजूदगी में प्रबंधक एचडी राम ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed