{"_id":"69307e9d2e7153658002249b","slug":"increased-facilities-for-devotees-at-vijaythua-dham-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-145593-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विजेथुआ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ीं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विजेथुआ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ीं सुविधाएं
Wed, 03 Dec 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
विजेथुआ धाम में बना यात्री हाल।
सुल्तानपुर। लोगों की आस्था के केंद्र विजेथुआ महावीरन धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ गई हैं। दूर-दराज से हनुमानजी का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को कुछ देर ठहराव की सुविधा मिल गई। पर्यटन विभाग की ओर से कराया जा रहा निर्माण कार्य पूरा हो गया। अब लोकार्पण का इंतजार है।
कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए पर्यटन विकास के तहत सुविधाएं बढ़ाने के लिए पत्र लिखा था। प्रशासन की संस्तुति पर शासन ने पर्यटन विकास के तहत 76 लाख रुपये आवंटित करते हुए उप्र प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित कर दिया था। कार्यदायी संस्था ने करीब चार लाख रुपये की अंतिम किस्त मिले बिना ही श्रद्धालुओं के लिए हाल, दो गेट, मंदिर के आसपास विभिन्न कार्य करा दिए गए हैं।
आठ माह में कार्य पूरा करके हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बारिश में पानी व गर्मी में तेज धूप से बचाव हो सकेगा। लोगों की आस्था के केंद्र को देखते हुए विजेथुआ धाम में लगातार कुछ न कुछ कार्य कराए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि लोकार्पण कराने की तैयारी की जा रही है।