{"_id":"685af5a6137b75726e075daa","slug":"incense-produced-after-sporadic-rains-but-increased-umas-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-135713-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छिटपुट बारिश के बाद निकली धूप तो बढ़ गई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छिटपुट बारिश के बाद निकली धूप तो बढ़ गई उमस
Wed, 25 Jun 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को शहर में हो रही रिमझिम बारिश।
सुल्तानपुर। जिले में जगह-जगह हो रही छिटपुट बारिश से लोगों को उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को भी यही हाल रहा। कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं बूंद भी नहीं गिरी।
मंगलवार सुबह की शुरुआत आसमान में छाए बादलों से हुई। बादल छाए रहने के बावजूद उमस बरकरार रही। सुबह के 10:30 बजे शहर के सिरवारा रोड, पयागीपुर चौराहा, दूबेपुर, बंधुआकलां समेत अन्य कई स्थानों पर पांच मिनट के लिए हल्की बारिश हुई। हल्की बारिश से गभड़िया-अमहट रोड के किनारे सड़क पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों को सामना करना पड़ा।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसमें 2.0 डिग्री की कमी रही। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति 4.4 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने, हल्की वर्षा होने और हवा सामान्य गति से आगे भी पूर्वी ही चलने के आसार हैं।