{"_id":"64836c54c109b7f40f056046","slug":"inauguration-of-clf-office-and-gram-panchayat-secretariat-sultanpur-news-c-13-1-280979-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सीएलएफ कार्यालय व ग्राम पंचायत सचिवालय का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सीएलएफ कार्यालय व ग्राम पंचायत सचिवालय का लोकार्पण
Fri, 09 Jun 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ में जन चौपाल लगाकर सुनवाई करतीं सांसद मेनका गांधी। संवाद
चांदा/लंभुआ (सुल्तानपुर)। जिले के दौरे पर आईं सांसद मेनका गांधी ने शुक्रवार को भिरौरा गांव में स्वयं सहायता समूह के संघ कार्यालय व दूल्हापुर में पंचायत सचिवालय का लोकार्पण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण की आधारशिला भी रखी।
शुक्रवार को सांसद ने कोथरा कलां के कंपोजिट विद्यालय में ग्राम विकास विभाग की ओर से आयोजित चौपाल में समस्याओं को सुना। इसमें 142 शिकायतों के निस्तारण का दावा किया गया। इसमें ज्यादा शिकायतें राजस्व, पीडब्ल्यूडी व विद्युत निगम की रहीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन शिकायतों को जल्द निस्तारित करने में गंभीरतापूर्वक काम करे। स्वरोजगार संवर्धन के लिए भिरौरा गांव में राज्य आजीविका मिशन की महिलाओं से संवाद करते हुए समूह की महिलाओं को मशरूम, मेहंदी, कुकिंग का प्रशिक्षण दिलाने पर जोर दिया।
उन्होंने धोपाप नाम से अगरबत्ती व साबुन बनाने के लिए प्रेरित किया। गांव में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीएलएफ कार्यालय का लोकार्पण किया। लंभुआ ब्लॉक के दूल्हापुर गांव में नवनिर्मित ग्राम सचिवालय व अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की आधारशिला भी रखी। इस मौके पर पीडी केके पांडेय, विजय सिंह रघुवंशी, डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख सुषमा अरुण जायसवाल, लंभुआ में सीडीओ अंकुर कौशिक, ब्लॉक प्रमुख डॉ. कुंवर बहादुर सिंह, कैलाश दूबे, देवी प्रसाद सिंह, अशोक तिवारी व राम उजागिर शुक्ल समेत अन्य मौजूद रहे।