फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   In many places broken pole, power supply disrupted

कई जगहों पर टूटे पोल, विद्युत आपूर्ति ठप

Fri, 27 May 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Fri, 27 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
In many places broken pole, power supply disrupted
गौरीगंज के मुसाफिरखाना मार्ग पर शहर में गिरा विद्युत पोल। - फोटो : अमर उजाला
बीते दो-तीन दिनों से रात में चलने वाली तेज हवा ने शुक्रवार सुबह रौद्र रूप धारण कर लिया। सुबह करीब नौ बजे अचानक शुरू हुई भीषण आंधी व पानी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। आंधी की तीव्रता का आलम यह रहा कि इसकी चपेट में आने से जहां गुमटियां, छप्पर व कच्चे मकानों के खपरा-नरिया व टिनशेड उड़ गए वहीं पूरे जिले में हजारों पेड़ व सैकड़ों विद्युत पोल धराशायी हो गए।। विद्युत पोल टूटने के साथ मुख्य लाइन में आई खामी से देर शाम तक पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


बीते दो तीन दिनों से जहां दिन में मौसम बेहद गर्म रहता था वहीं रात में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी चल रही थी। तीन दिनों से मौसम की लुकाछिपी ने शुक्रवार सुबह गंभीर रूप धारण कर लिया। सुबह करीब नौ बजे आई भीषण आंधी व पानी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।
विज्ञापन


तेज आंधी की वजह से जहां पूरे जिले में सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए। कई सड़कों पर पेड़ हटाए जाने तक आवागमन बाधित रहा। जिले के तकरीबन सभी विद्युत उपकेंद्रों के गांवों में पोल व तार टूट कर गिर पड़े, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी की तीव्रता का आलम यह रहा कि इसकी चपेट में आने से गुमटियां, छप्पर व कच्चे मकानों के खपरा-नरिया तथा टिनशेड उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग पूरे दिन गिरे हुए पेड़ों व उनकी डालों को हटाने तथा खपरा-नरिया व टिन शेड को दुरुस्त करने में लगे रहे। कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार में पेड़ गिरने से नेटवर्किंग सिस्टम फेल हो गया, जिससे पूरा कार्य बाधित हो गया। बिजली की मुख्य लाइन में कहां खराबी आई है।


उसे कब तक ठीक किया जाएगा इसके बारे  में पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। अधिशाषी अभियंता हनुमान मिश्र ने बताया कि नुकसान का आकलन करने में दो तीन दिन का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed