{"_id":"612fbee08ebc3e35f95d0a7e","slug":"important-information-given-to-girl-students-in-mission-shakti-sultanpur-news-lko59363975","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को मिशन शक्ति में दी अहम जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को मिशन शक्ति में दी अहम जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र के श्याम कुमारी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज पेमापुर में मिशन शक्ति फेज-3 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला थानाध्यक्ष ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, बाल विवाह व सांविधानिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
महिला थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक थाने पर एक महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां महिला पुलिस कर्मी की ओर से महिला संबंधित समस्याओं को सुना जाता है। प्रथम सूचना रिपोर्ट महिला पुलिस कर्मी ही दर्ज करती है। उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाती है।
महिला एसआई चित्रा सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून में धाराओं समेत अन्य महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों पर कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी कॉप एप, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 व एंटी रोमियो स्क्वॉयड के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं व महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के रूप में प्रस्तुत करना है। महिला थानाध्यक्ष की ओर से नेशनल शूटिंग गेम्स ओपन चैंपियनशिप -2021 लखनऊ की 10 मीटर शूटिंग में गोल्ड मेडल विजेता हर्षिता साहू व ताइक्वांडो खिलाड़ी अमीना बानो व उनकी टीम को पुरस्कृत किया गया। मौके पर महिला थाने की एसआई जूली सिंह, महिला सिपाही प्रिया, नीतू वर्मा, रेनू यादव, सीमा वर्मा, रूपा देवी, थानाध्यक्ष मोतिगरपुर राजकुमार मौजूद रहे।