फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Importance of voting explained to students

Sultanpur News: विद्यार्थियों को समझाया मतदान का महत्व

Thu, 25 Apr 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 25 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Importance of voting explained to students
सुल्तानपुर। केएनआई पीएसएस के हिंदी विभाग में बुधवार को मतदाता जागरूकता गोष्ठी हुई। विभागाध्यक्ष प्रो. राधेश्याम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के सशक्तीकरण में मतदान की भूमिका महत्वपूर्ण है। मताधिकार का सही और सार्थक प्रयोग करके हम जनतंत्र को बेहतर रूप दे सकते हैं।
विज्ञापन


प्रो. प्रतिमा सिंह ने कहा कि मतदान महादान है। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। हमें अपने विवेक और नागरिक अधिकार का समुचित उपयोग करते हुए इस उत्सव में शरीक होना चाहिए। डाॅ. पवन कुमार रावत ने कहा कि यह समय देश में लोकतांत्रिक उत्सव का समय है। अपने मताधिकार का प्रयोग पूर्वाग्रहों और संकीर्णताओं से मुक्त होकर करना चाहिए।
विज्ञापन


डाॅ. प्रिया श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को मतदान के लिए प्रेरित किया तो दीपिका पांडेय ने मतदान के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर हिमांशु, काजल, विपिन, रंजना, सत्यम, मानसी, कांति, श्वेता व शिव शक्ति समेत अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed