फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   If you complete 18 years of age by October 1, you can become a voter

Sultanpur News: एक अक्तूबर तक 18 वर्ष पूरे, तो बन सकेंगे मतदाता

Mon, 09 Mar 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 09 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
If you complete 18 years of age by October 1, you can become a voter
सुल्तानपुर। विधानसभा निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के तहत एक अक्तूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक-युवतियों को मतदाता बनाया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे युवा निवास और आयु प्रमाणपत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

नए मतदाता बनने के लिए आवेदक ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से फॉर्म-6 भर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए संबंधित बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) से फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है। वहीं ऑनलाइन आवेदन निर्वाचन विभाग के पोर्टल पर भी उपलब्ध है, जहां से फॉर्म भरकर जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि एक अक्तूबर 2026 को आधार मानकर मतदाता बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिले के सभी 2222 बीएलओ को फॉर्म-6 उपलब्ध करा दिए गए हैं और उन्हें पात्र युवक-युवतियों से आवेदन लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक पुनरीक्षण कार्य के दौरान एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के आवेदन लिए जा रहे थे। अब नए आवेदन पूरक मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। आवेदन प्राप्त होने के बाद बीएलओ की ओर से सत्यापन किया जाएगा और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की संस्तुति के बाद आवेदकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed