{"_id":"67b4d20b88eb14d5390dbd59","slug":"i-will-meet-rahul-in-my-marriage-with-red-shoes-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-127466-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राहुल की शादी में लाल रंग के जूते करूंगा भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राहुल की शादी में लाल रंग के जूते करूंगा भेंट
Wed, 19 Feb 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार के विधायक नगर चौराहे पर जूते की सिलाई करते रामचेत मोची।
कूरेभार(सुल्तानपुर)। राहुल गांधी का साथ मिलते ही रामचेत मोची की किस्मत ही बदल गई। उनका व्यवसाय बढ़ता जा रहा है। अब उनके पास दो दुकानें हैं, जहां जूते-चप्पल बेचे जाते हैं।
दिल्ली के 10 जनपथ स्थित आवास में मुलाकात के बाद राहुल गांधी व परिवार ने भरोसा दिया है कि उनके बनाए जूते-चप्पल जल्द ही देश-विदेश में बिकेंगे। इससे पहले रामचेत को आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर वह मार्केटिंग के गुर सीखेंगे। ब्रांडिंग में भी गांधी परिवार सहयोग करेगा। रामचेत मोची ने बताया कि राहुल गांधी के लिए इस बार कोई उपहार लेकर नहीं गया था। राहुल भैया से अनुमति लेकर शादी में लाल रंग के जूते मैं अपने हाथ से बनाकर भेंट करूंगा।
दिल्ली से लौटे रामचेत मोची ने बताया कि पिछले चार महीने से फोन पर राहुल गांधी से मिलने का समय मांग रहे थे। 10 फरवरी को रामचेत मोची के मोबाइल पर दिल्ली जाने के लिए ऑनलाइन टिकट आया, और 11 फरवरी को रामचेत मोची अपने बेटे राघवराम, बिटिया गुड़िया, दामाद विक्रम और नाती शिवम के साथ सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। वह आनंद बिहार टर्मिनल पहुंचे तो वहां पहले से ही एक गाड़ी, ड्राइवर और कुली इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह 10.20 बजे पर मुलाकात के लिए गाड़ी आई और होटल से कांग्रेस कार्यालय ले गई। इनकी मुलाकात प्रियंका गांधी से हुई। इसके बाद उन्हें घर ले जाया गया। जहां पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई। जहां एक-दूसरे को उपहार भी दिए गए। इसका वीडियो खुद राहुल गांधी ने एक्स पर शेयर की थी।
राहुल की सिली चप्पल की कीमत पहुंची 45 लाख
रामचेत मोची ने बताया कि मलिहाबाद, गोरखपुर, दिल्ली से फोन आते हैं और राहुल गांधी की सिली चप्पल की कीमत 45 लाख तक देने को तैयार हैं। अभी दिल्ली जाने से पहले फोन आया था कि चप्पल दे दो, पर मैंने नहीं दिया। मैं इसे अपने पास रखूंगा, भैया की निशानी है।