{"_id":"6ab6cabb4c9b7428fb0c683c","slug":"50-traders-became-members-of-the-udyog-vyapar-mandal-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-165804-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 50 व्यापारियों ने ली उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 50 व्यापारियों ने ली उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता
Sat, 26 Sep 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार में शुक्रवार को व्यापारियों को सदस्यता प्रमाणपत्र देते भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्
कूरेभार। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार को कस्बे में सदस्यता अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने 50 नए व्यापारियों को सदस्यता प्रमाणपत्र सौंपे।
उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हित में 24 घंटे और 365 दिन सेवा के लिए तत्पर है। व्यापारी उत्पीड़न किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन की मजबूती सदस्यों से होती है। सदस्यता अभियान के बाद बाजारों का पुनर्गठन और शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराया जाएगा।
बैठक में व्यापारियों ने बाजार में जलभराव की समस्या उठाई। उन्होंने सब्जी मंडी बनवाने और नालों का विस्तार कराने की मांग की। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि 28 सितंबर को होने वाली उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्याएं रखी जाएंगी। नवंबर में तहसील और जिला स्तर पर व्यापारी सम्मेलन आयोजित होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर कूरेभार अध्यक्ष सुजीत कसौधन, बाजार प्रभारी नीतीश अग्रहरि, रमेश वर्मा, शुभम कसौधन, अंकित अग्रहरि, सचिन कसौधन और रवि जायसवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।