फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hurt by police harassment, adult ate poison, died

पुलिस की प्रताड़ना से आहत प्रौढ़ ने खाया जहर, मौत

Wed, 12 Oct 2022 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hurt by police harassment, adult ate poison, died
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। सिपाही की प्रताड़ना से आहत एक प्रौढ़ ने बुधवार को जहर खा लिया। हालत नाजुक होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने सिपाही का नाम लिखकर प्रताड़ित किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रवनिया गांव निवासी राम अचरज पांडेय (55) बुधवार की शाम करीब पांच बजे बगिया चौराहे पर गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राम अचरज पांडेय बेहोश होकर गिर पड़े। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने उनके परिजनों को दी। सूचना के बाद पहुंचे परिवारीजन राम अचरज को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राम अचरज पांडेय के जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए जयसिंहपुर थाने में तैनात सिपाही को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक राम अचरज पांडेय के पुत्र मनोज पांडेय ने बताया कि उनके पट्टीदार से पिता का विवाद हुआ था। इस मामले में सिपाही उनके पिता से रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed