फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Humsafar Weekly Special will run again from July 20

20 जुलाई से फिर चलेगी हमसफर वीकली स्पेशल

Thu, 14 Jul 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Humsafar Weekly Special will run again from July 20
सुल्तानपुर। रेलवे कोरोना काल से बंद चल रही उदयपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली हमसफर वीकली स्पेेशल का संचालन फिर शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन 20 जुलाई से संचालित की जाएगी। दोनों दिशाओं मेेें ट्रेन का स्टॉपेज सुल्तानपुर में होगा। इस ट्रेन का संचालन शुरू होने से जिले वासियों को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

कोरोना काल शुरू होने के साथ ही रेलवे ने रूट की कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इसी कड़ी में उदयपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस का संचालन भी बंद कर दिया गया था। इस ट्रेन को रेलवे ने फिर से संचालित करने का निर्णय लिया है। उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस की सेवा बहाल की गई है।
विज्ञापन

उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र साप्ताहिक हमसफर डाउन एक्सप्रेस 20 जुलाई से हर बुधवार को उदयपुर सिटी से दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 08.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। सुल्तानपुर में इसका स्टॉपेज बृहस्पतिवार को दिन में 12:15 बजे होगा। वापसी में पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी साप्ताहिक हमसफर अप एक्सप्रेस का संचालन 22 जुलाई से हर शुक्रवार को पाटलिपुत्र जंक्शन से बृहस्पतिवार/शुक्रवार की मध्यरात्रि 12.15 बजे होगा। यह ट्रेन शनिवार सुबह 07.35 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमसफर अप एक्सप्रेस सुल्तानपुर में शुक्रवार की सुबह 08:15 बजे पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का स्टॉपेज मावली, चंदेरिया, बूंदी, कोटा, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर रेलवे स्टेशनों पर होगा। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने ट्रेन का शेड्यूल जारी किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed