{"_id":"6864346833d6c7621a07dfa9","slug":"ht-line-malfunctioned-due-to-rain-50-thousand-population-troubled-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-136191-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बारिश से एचटी लाइन में आई खराबी, 50 हजार की आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बारिश से एचटी लाइन में आई खराबी, 50 हजार की आबादी परेशान
Wed, 02 Jul 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
टीपीनगर उपकेंद्र के कैलाशनगर में खंभे पर गिरी डाल।
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। मंगलवार को बारिश में ही हाईटेंशन टेंशन लाइन में खराबी आने से पकड़ी और धम्मौर उपकेंद्र बंद हो गए। उपकेंद्र बंद होने की जानकारी होते विभाग में हड़कंप मच गया। बारिश के बीच फाॅल्ट ढूंढ़ने की कोशिश शुरू हुई, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद बिजली कर्मी खराबी खोजने में नाकाम रहे।
लोकेटर की मदद से खराबी खोजने का काम चल रहा है। आपूर्ति बंद होने से 50 हजार की आबादी उमस से परेशान है। इधर, टीपी नगर उपकेंद्र में बरसात की वजह से आपूर्ति दो घंटे बंद रही।
आपूर्ति ठप हो जाने से अहिमाने, अंकारीपुर, छरौली, दिखौली, प्रतापगंज, बीसापुर, उतुरी, दादूपुर, बहादुरपुर, ताजखानपुर, बनकेपुर, त्रिलोकपुर, बिकना, हारीपुर, धम्मौर, घांसीगंज व विंध्यवासिनी नगर सहित कई मोहल्लों व गांवों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
पकड़ी उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रकाश यादव ने बताया कि बारिश के दौरान पयागीपुर स्थित पारेषण उपकेंद्र से शाम लगभग चार बजे हाईटेंशन लाइन की आपूर्ति फेल होने से उपकेंद्र का संचालन बाधित हो गया है। खामी की तलाश जारी है। वहीं बालमपुर व भाईं फीडरों का संचालन ब्रेक-डाउन के चलते मंगलवार को दिन में करीब दो-दो घंटे ठप रहा। उधर, ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र के अवर अभियंता जियालाल का कहना है कि बरसात की वजह से एहतियातन कांशीराम, साउथ, रानीगंज व अहिमाने फीडरों की आपूर्ति बंद की गई थी। बारिश थमने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
...शिकायतों की रही भरमार
बारिश के दौरान खराबी आने से दो उपकेंद्रों के बंद होने व अन्य को एहतियातन बंद करने से लोग परेशान हो गए। बारिश बंद होने के बाद उमस बढ़ी तो लोग बिजली आपूर्ति की जानकारी जुटाने में जुट गए। दो ही घंटे में करीब 70 शिकायतें दर्ज की गईं।
पांच घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति
धम्मौर (सुलतानपुर)। पयागीपुर से धम्मौर पावर हाउस को आने वाली हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल छंटाई के चलते धम्मौर, बनकेपुर व कूड़धाम फीडर की बिजली आपूर्ति बुधवार को बंद रहेगी। मंगलवार की सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। जेई सचिन यादव ने बताया कि शटडाउन के दौरान धम्मौर ,हाजीपट्टी, कूड़धाम, बनकेपुर, रामपुर, सरैया, लौहर पश्चिम, त्रिलोकपुर, शनिचरा , मामपुर, मनभौना, नूरपुर,मनियारपुर,खेतकुरी महेशरगंज, उघरपुर, पलिया, बिकना आदि क्षेत्रों की पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।