फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   hospital

महिला अस्पताल में लगी आग

Sat, 09 Apr 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
hospital
जिला महिला अस्पताल के बाहर जमा भीड़। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिला महिला अस्पताल के आपरेशन थियेटर (ओटी) में शनिवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में तेजी से उठे धुएं के गुबार ने कक्षों को चपेट में ले लिया। भर्ती मरीजों के साथ ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और बाहर से सीढ़ी लगाकर किसी तरह से प्रथम चल पर चढ़े। उन्होंने शीशे को तोड़ते हुए आग पर काबू पाया। अस्पताल में लगाए गए अग्निशमन यंत्र चालू नहीं हो सका।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में कई करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड का अत्याधुनिक परिसर बनाया गया है। उस भवन के अचानक प्रथम तल पर ओटी से सटे आटो क्लेव कक्ष में शनिवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैली तो ओटी में मौजूद डॉ. भार्गव कक्ष से बाहर निकल गए। आग से अस्पताल की बिल्डिंग धुएं में समां गई। इससे अस्पताल में भगदड़ मच गई। महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को उनके तीमारदार लेकर बाहर निकल गए। अस्पताल प्रशासन ने अग्निकांड की सूचना तत्काल फायर स्टेशन को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
दमकल कर्मियों ने जिला महिला अस्पताल में लगाए गए अग्निशमन यंत्र को चालू करने की कोशिश की तो वह बेकार निकला। दमकल कर्मी सीढ़ी के सहारे प्रथम तल के छज्जे पर पहुंचकर आटो क्लेव कक्ष का शीशा तोड़ा, तब अंदर दाखिल हुए। इसके बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग से ऑपरेशन से संबंधित उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की दोपहर वे खुद महिला अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे थे। उसी समय ओटी से सटे आटो क्लेव (ऑपरेशन करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण/औजार कक्ष) में शार्ट सर्किट से आग लगी। आग से ऑपरेशन करने वाले उपकरण/औजार खराब हो गए हैं। क्षति का आंकलन किया जा रहा है। जिला महिला अस्पताल में भर्ती सभी मरीज सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed