फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hopes of road construction work starting

Sultanpur News: सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी

Sun, 07 Dec 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 07 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hopes of road construction work starting
भदैंया के पखरौली-सरायअचल मार्ग का निरीक्षण करते पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई।
भदैंया। छह माह से अधूरे पड़े पखरौली-सरायअचल सड़क मार्ग का निर्माण कार्य फिर शुरू होने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता रामजी ने रविवार को सड़क का निरीक्षण किया। बता दें कि सड़क पर बोल्डर बिछाकर काम रोक दिया गया था।
विज्ञापन

यह सड़क पखरौली हाईवे को सरायअचल गांव से जोड़ती है। सड़क नहीं बनने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण विभव तिवारी ने बताया कि ठेकेदार ने सड़क पर बड़ी गिट्टियां डालकर काम रोक दिया है। किसानों को अपने खेतों व हाईवे तक पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

महंत लाल यादव, रामकुमार, राम भजन ने बताया कि स्कूल वाहन गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने व लाने के लिए मुख्य मार्ग पर खड़े स्कूल वाहन तक जाना पड़ता है। अवर अभियंता ने बताया कि सड़क निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाएगा। अवर अभियंता ने सड़क की माप कराई। कार्य पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed