फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Home minister's effigy burnt in protest against agricultural laws

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू ने फूंका गृहमंत्री का पुतला

Sat, 05 Dec 2020 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Home minister's effigy burnt in protest against agricultural laws
सुल्तानपुर। कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

तहसील गेट पर शनिवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए। कृषि कानूनों के विरोध में कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कहा कि सरकार ने कृषि बिल पास कर किसान विरोधी होने का सबूत दिया है। जिलाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी ने कहा कि जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबा संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रविवार से जिला मुख्यालय स्थित तिकोनिया पार्क में संघर्ष तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राजनारायण तिवारी, संजय मिश्रा, बृजेश तिवारी, गिरजा शंकर तिवारी, राम सुरेश यादव, अवधेश सिंह, राम प्रबंध तिवारी, राम उदय वर्मा, बड़े मिश्रा, देवता शुक्ला समेत कई लोग शामिल रहे।
राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार शुक्ल एडवोकेट के नेतृत्व में शनिवार को दीवानी तिराहे पर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां फूंक कर प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह आंदोलन किसानों की जायज मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा।

सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर किसानों की बात माननी चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, हनुमान सिंह, संजय सिंह, डॉ. कलीम, अरुण तिवारी, कौशल किशोर श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, गिरीश द्विवेदी, रमेश शर्मा, आनंद सिंह, अशोक सिंह, भगवती पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed