{"_id":"677c239699a436840505d064","slug":"home-guard-demolished-cattle-shed-video-goes-viral-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-125152-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: होमगार्ड ने ढहा दी पशुशाला, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: होमगार्ड ने ढहा दी पशुशाला, वीडियो वायरल
Tue, 07 Jan 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोहरामऊ गांव में एक होमगार्ड ने एडीएम का धौंस दिखाकर जमकर बवाल काटा। आरोप है कि होमगार्ड ने महिला को घर में बंदकर उनकी गोशाला ढहा दी। घटना की जानकारी के बाद भी कार्रवाई से कन्नी काट रही पुलिस ने मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव निवासी पंचराम पाल होमगार्ड हैं। उसके पट्टीदार रंजू पाल व राजकरन पाल का आरोप है कि पंचराम अपर जिलाधिकारी प्रशासन के यहां ड्यूटी करते हैं। शनिवार की सुबह होमगार्ड ने अपर जिलाधिकारी का धौंस दिखाकर कर परिवारीजनों के साथ मिलकर उनकी गोशाला ढहा दी। दरवाजे के सामने लगा हैंडपंप तोड़ दिया व सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़कर फेंक दिया। इस दौरान आरोपियों ने रंजू पाल का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था।
कोतवाली देहात पुलिस ने पीड़िता की तहरीर मिलने के बाद भी होमगार्ड पंचराम वर्मा के खिलाफ केस नहीं दर्ज किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की किरकिरी होने लगी, तब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। देहात कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर होमगार्ड पंचराम पाल, संजय पाल, राजेश पाल, सतीश पाल पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।