फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Holi celebrations in full swing

25 वार्डों में जलाई जाएगी होलिका

Fri, 10 Mar 2017 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 10 Mar 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Holi celebrations in full swing
होली के बिखरे रंग - फोटो : अमर उजाला

रंगों के पर्व होली के नजदीक आते ही घर-घर में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। होलिका दहन को लेकर शहर व ग्रामीण अंचल के लोग लकड़ी की व्यवस्था में जुट गए हैं। बाजार में होली की खरीददारी को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग चिप्स, पापड़, मिठाई, बच्चों के लिए रंग बिरंगी पिचकारी, अबीर-गुलाल आदि सामानों की खरीद कर रहे हैं। इस बार 25 वार्डों में होलिका दहन होगा। 

विज्ञापन



यूं तो जिले में होली की तैयारी एक महीने पहले शुरू हो जाती है। बसंत पंचमी के दिन प्रतीक स्वरूप होलिका चौराहों और तिराहों पर गाड़ी जाती है। उसके एक महीने बाद फाल्गुनी पूर्णिमा के दिन होलिका का दहन किया जाता है। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि मुहूर्त निकलने के बाद भी लोग अपनी मर्जी से होलिका में आग लगाते हैं। विद्वान आचार्यों का मानना है कि ऐसा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित राम किशोर त्रिपाठी के मुताबिक विधि-विधान से होलिका दहन करना फलदायी होता है। ऐसा करने वाले लोग भगवान विष्णु की कृपा के पात्र होते हैं। शुक्रवार को शहर व ग्रामीण अंचल की बाजारों में होली की तैयारी को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही। घर के बड़े-बुजुर्ग बच्चों को लेकर उनके मनपसंद की पिचकारी, होली खेलने के लिए कपड़े, टोपी व रंग की खरीददारी की। सुबह से शाम तक किराना, मिष्ठान आदि दुकानों पर खरीददारों का जमावड़ा लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर व ग्रामीण अंचल में होता होलिका दहन
शहर में शाहगंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, कुड़वारनाका, चौक, विवेकनगर, बढ़ैयावीर, सीताकुंड, गभड़िया, दरियापुर तिराहा, करौंदिया समेत कई प्रमुख स्थानों पर होलिका जलाई जाती है। होलिका जलाने के लिए तो कई स्थानों पर लकड़ियों का ढेर भी लग गया है। इसके अलावा शहर के 25 वार्डों में होलिका दहन किया जाता है। यही हाल ग्रामीण क्षेत्र का भी है। गांव के उत्साही युवा व बच्चे घर-घर पहुंच होलिका जलाने के लिए लोगों के यहां लकड़ी मांग रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायत के सभी पुरवों में होलिका दहन किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed