फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hindu Raksha Parishad enraged over Mamta Banerjee's mrityu kumbh statement, burnt her effigy

Sultanpur News: ममता बनर्जी के मृत्युकुंभ बयान पर भड़का हिंदू रक्षा परिषद, फूंका पुतला

Wed, 26 Feb 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hindu Raksha Parishad enraged over Mamta Banerjee's mrityu kumbh statement, burnt her effigy
लखनऊ। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘मृत्युकुंभ’ बयान से भड़के विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ममता बनर्जी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गिरफ्तार करने की भी मांग की।
विज्ञापन

परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय की अगुवाई में विशाल खंड-2 स्थित कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने 1090 चौराहे तक कूच किया तो पुलिस ने कार्यालय से कुछ दूर जाने पर ही उन्हें रोक दिया। नाराज कार्यकर्ताओं ने वहीं पर ममता बनर्जी का पुतला फूंका। गोपाल राय ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार पूरी तरह से सनातन विरोधी हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। इस दौरान संगठन की सचिव रचना गौतम, कुलदीप मिश्रा, सुरेश चंद्र दुबे, शैंपी सिंह, रिया सिंह, हिमांशु धवल, सुमित सिंह, कुशाग्र अग्रवाल, सिद्धांत सिंह, सैयद हुसैन रिजवी, प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, योगी सेवक संजय सिंह, ओमकार राजपूत, बिट्टू त्यागी, देवेंद्र सिंह चौहान, आशीष कुमार राय शिवम सिंह राणा, तपस्वी तिवारी, रमेश प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed