फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Highest counting shall be in Lambhua

लंभुआ में बनेगा गणना का सर्वाधिक 28 राउंड

Thu, 09 Mar 2017 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 09 Mar 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Highest counting shall be in Lambhua
तैयारियां जोरों पर - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव में बनाए बूथों के हिसाब से सर्वाधिक राउंड की मतगणना लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में होगी। गणना के लिए सबसे ज्यादा 28 राउंड लंभुआ में जबकि सबसे कम राउंड सदर विधानसभा क्षेत्र में होंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पंडालों में गणना के लिए 14 टेबल लगाए जा रहे हैं। पोस्टल बैलेटों की गणना के लिए दो अलग टेबल लगाए जाएंगे। मतगणना की प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन



विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए बूथों के हिसाब से राउंड बनाए जाएंगे। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक राउंड में 14 बूथों की गणना होगी। बूथों के हिसाब से सर्वाधिक 28 राउंड की गणना लंभुआ विधानसभा क्षेत्र की होगी। लंभुआ में सर्वाधिक 382 बूथों पर वोट पड़े थे। इसी तरह इसौली में 26 राउंड, सुल्तानपुर में 27 राउंड, सदर में 26 राउंड व कादीपुर में 27 राउंड में मतों की गणना पूरी होगी।
विज्ञापन


हालांकि सभी विधानसभा क्षेत्रों का अंतिम राउंड काफी छोटा होगा। इसमें कुछ टेबल पर ही गणना होगी। मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने बताया कि बूथों के हिसाब से गणना के लिए राउंड बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



तिथि नजदीक आते ही गणना की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 11 मार्च को मतगणना को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। अमहट स्थित मंडी परिषद में पांचों विधानसभा क्षेत्रों के बनाए गए पंडाल में गणना के लिए बैरिकेडिंग का कार्य चल रहा है। पंडालों में मेजें लगा दी गई हैं। टेबल के बाहर जाली लगाकर प्रत्याशियों एवं उनके एजेंटों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सभी पंडालों को बाहर से पैक कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed