फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   High tension line wires damaged, two feeders off hours each

Sultanpur News: हाईटेंशन लाइन तार क्षतिग्रस्त, दो फीडर एक-एक घंटे रहे बंद

Thu, 26 Jun 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 26 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
High tension line wires damaged, two feeders off hours each
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। पकड़ी विद्युत उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन का तार क्षतिग्रस्त होने से मंगलवार रात भाईं फीडर और बुधवार सुबह उतुरी फीडर एक-एक घंटे बंद रहा। इसकी वजह से करीब 20 हजार लोगों को गर्मी व उमस में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब पौने 11 बजे भाईं फीडर की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे फीडर ठप हो गया। बुधवार सुबह करीब आठ बजे उतुरी फीडर की हाईटेंशन लाइन का तार खुशहालपुर के पास टूट गया। क्षेत्र के करीब 10 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने सूचना उपकेंद्र पर दी। इसके बाद पहुंचे कर्मियों ने मरम्मत कर लाइन को दुरुस्त कराया। पकड़ी उपकेंद्र के जेई प्रकाश यादव ने बताया कि भाईं फीडर के क्षतिग्रस्त तारों को जोड़कर मंगलवार रात 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। उतुरी फीडर के तारों को दुरुस्त कराकर एक घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

डाकखाना उपकेंद्र बंद रहा
बुधवार शाम डाकखाना उपकेंद्र का तहसील फीडर ट्रांसफार्मर में खराबी से बंद हो गया। डाकखाना के तहसील फीडर का ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने का काम चल रहा था। अवर अभियंता डीएन प्रसाद ने बताया कि रात आठ बजे आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। दोनों फीडरों के बंद रहने से करीब 20 हजार लोग परेशान रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे एक हजार उपभोक्ता

अलीगंज (सुल्तानपुर)। एक सप्ताह से असरोगा उपकेंद्र के अंतर्गत दाउदपुर फीडर से जुड़े एक हजार उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या परेशान हैं। अलीगंज बाजार निवासी रूपेश शर्मा, बद्री प्रसाद विश्वकर्मा, बृजेश शुक्ला, महेश कसौंधन, पंकज गुप्ता ने कहा कि एक सप्ताह से रात 10 बजे बिजली कटौती कर दी जाती है। करीब एक घंटे बाद दोबारा बिजली आती है, तो वोल्टेज काफी कम रहता है। जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद निसार ने कहा कि सरकार की ग्रामीण अंचल में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति देने की नीति धरातल पर खरी नहीं है। खंड विद्युत अधिकारी सौरभ दीक्षित ने बताया कि जल्द ही लो वोल्टेज की समस्या दूर कर दी जाएगी।
सिर्फ 10 से 12 घंटे बिजली की आपूर्ति

कुड़वार (सुल्तानपुर)। कुड़वार उपकेंद्र से कस्बा, राजापुर, भंड़रा, बहुबरा, सरैया फीडर के जरिये करीब 50 हजार लोगों को बिजली आपूर्ति होती है। क्षेत्र में सिर्फ 10 से 12 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है। कस्बे के अरविंद, बहुबरा के सूर्य प्रकाश ओझा, राजापुर के डाॅ. अनंत प्रकाश पांडेय, केवटली के राधेश्याम दूबे, सरैया के हौसिला सिंह का कहना है कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी उपभोक्ताओं को भारी पड़ रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने कहा कि बिजली आपूर्ति का यही हाल रहा, तो विद्युत मंत्री को अवगत कराया जाएगा। उप केंद्र के अवर अभियंता अवधेश मौर्य ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में फाल्ट बढ़ने से दिक्कत आ रही है। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। (संवाद)

इनसेट
17 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

धम्मौर (सुल्तानपुर)। बिजली चोरी व बिल के बड़े बकायेदारों के खिलाफ ऊर्जा निगम ने बुधवार को कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता अरुण कुमार तथा एसडीओ सौरभ दीक्षित की अगुवाई में कर्मचारियों ने 17 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि विद्युत बिल का बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन को विच्छेद किया गया है। 45 उपभोक्ताओं से 87,412 रुपये का बकाया जमा कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed