फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   High speed internet will be available at small stations

छोटे स्टेशनों पर मिलेगी हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा

Sun, 29 Sep 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
High speed internet will be available at small stations
सुल्तानपुर। स्थानीय रेलवे उप मंडल के पखरौली, लंभुआ, भदैंया समेत अन्य पांच रेलवे स्टेशनों पर महकमे की ओर से वाई-फाई सिस्टम लगाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

इसकी टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है। वाई-फाई सेवा चालू होने से छोटे स्टेशनों पर भी यात्री हाई स्पीड इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
रेलवे का उपक्रम रेल-टेल सभी रेलवे स्टेशनों को वाई-फाई सेवा से जोड़ने का काम कर रहा है। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई सेवा चालू होने के बाद अब रेल-टेल की ओर से हाई स्पीड ब्राडबैंड इंटरनेट कनेक्टिविटी के तहत छोटे रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सेवा उपलब्ध कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत सुल्तानपुर-वाराणसी रेल पथ पर पड़ने वाले पखरौली, भदैंया, लंभुआ, कोइरीपुर, महारानी पश्चिम पर वाई-फाई कनेक्टिविटी सिस्टम लगा दिया गया है। इससे इन छोटे स्टेशनों पर भी लोगों को वाई-फाई से इंटरनेट की हाईस्पीड सुविधा का लाभ मिलेगा। इसकी टेस्टिंग का कार्य भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाई-फाई का उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ता को अपने स्मार्टफोन में वाई-फाई मोड पर स्विच करना होगा। रेलवायर वाई-फाई नेटवर्क का चयन करना होगा। इसके बाद रेल वायर मुख पृष्ठ नेटवर्क स्वचालित रूप से स्मार्टफोन पर दिखाई देगा।

उपयोगकर्ता को इस मुखपृष्ठ पर अपना मोबाइल नंबर डालना है। इसके बाद मोबाइल में एसएमएस के रूप में वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मिलेगा। जिसे रेलवायर के होम पेज में दर्ज करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होते ही यूजर्स हाईस्पीड इंटरनेट का उपयोग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed