{"_id":"6158a0748ebc3e61ed44f505","slug":"heavy-rain-sultanpur-news-lko598327977","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से जलमग्न हुईं शहर की गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से जलमग्न हुईं शहर की गलियां
विज्ञापन
सुल्तानपुर में बारिश से हुआ जलभराव।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मौसम के अचानक करवट लेने से शनिवार की दोपहर जमकर बारिश हुई। करीब एक घंटे की भारी बारिश से शहर की गलियां जलमग्न हो गईं। नालियां चोक होने से सड़कों के ऊपर से पानी बहने लगा। निचले इलाके घरों में भी पानी घुस गया। बारिश से शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। हालांकि बरसात से किसानों को राहत मिल गई है।
शनिवार को सुबह से ही मौसम में कुछ परिवर्तन होने लगा था। आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। दोपहर को अचानक आसमान में घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे जमकर बारिश हुई। एक घंटे की बारिश से शहर के नाली-नाबदान उफना गए। दरियापुर, गभड़िया समेत कई मोहल्लों में बारिश का पानी सड़कों के ऊपर से बहने लगा। लोगों को पानी में घुसकर अपने घरों को जाना पड़ा। सड़कों पर जलभराव से वाहनों के पहिया तक पानी पहुंच गया। इन मोहल्लों में नीचे स्थित कुछ घरों में भी पानी घुस गया। कमजोर छत वाले घरों में पानी रिसने लगा। बारिश से शहर के साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। नालियां चोक होने से उसका कचरा सड़कों पर आ गया।
हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से किसानों को राहत मिल गई है। बारिश से किसानों के धान की फसलों को संजीवनी मिल गई। आलू, मटर, सरसों व चना के बुआई की तैयारी में लगे किसानों को खेत की सिंचाई करने से फुरसत मिल गई। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश की उम्मीद जताई है।