फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Heavy damage to rabi crops due to rain

बारिश से रबी की फसलों को भारी नुकसान

Fri, 17 Jan 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Heavy damage to rabi crops due to rain
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार की रात भर हुई बारिश से रबी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से कंपकंपी बढ़ गई है। लगातार कई दिनों से आसमान में बादल छाए रहने और धूप नहीं निकलने से फूलवाली फसलों में रोग लगने का खतरा
विज्ञापन

बढ़ गया है। खेत में पानी भर जाने से आलू की फसल में और हाल की बोई गई गेहूं की फसल में नुकसान होने के आसार हैं। शुक्रवार को सड़कों पर जमा कीचड़ से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। दिन भर धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक 19.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में हल्के से मध्यम से बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम की मार जिले में लोगों की भुगतनी पड़ रही है। मौसम के बदले रुख से बृहस्पतिवार को रात भर बारिश हुई। शुक्रवार को सुबह के समय भी हल्की बारिश हुई है। कूरेभार, धनपतगंज, कुड़वार, दूबेपुर के साथ ही जिले के लगभग सभी इलाकों में बारिश से रबी की फसलों में भारी नुकसान हुआ है।
खेतों में पानी भर जाने से आलू की फसल के सड़ने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा राई, सरसों समेत सभी फूलवाली फसलों और हाल ही में बोई गई गेहूं की फसल में जलभराव से नुकसान होगा। दिन भर आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा और धूप नहीं निकली।
बारिश की वजह से बढ़ी ठंड में लोग परेशान हैं। ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। सड़कों पर कीचड़ जमा हो जाने से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।

शहर स्थित रोडवेज बस स्टेशन के पास सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है। कुड़वार नाका के पास, बढ़ैयावीर मोहल्ले समेत कई जगहों पर जलभराव व सड़कों पर जमा कीचड़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed