{"_id":"68b33d4479c8c26fe30a2974","slug":"hearing-postponed-in-the-case-of-many-honorable-people-including-former-cm-of-delhi-sultanpur-news-c-13-1-lko1039-1361557-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दिल्ली के पूर्व सीएम सहित कई माननीयों के केस में टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दिल्ली के पूर्व सीएम सहित कई माननीयों के केस में टली सुनवाई
Sat, 30 Aug 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में शनिवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व अन्य माननीयों से जुड़े मामले में सुनवाई चली। अदालत ने सभी मामलों में अगली सुनवाई के लिए चार अक्तूबर की तिथि नियत की है।
अमेठी जिले के गौरीगंज में हुई घटना का जिक्र करते हुए जिला पंचायत अमेठी के तत्कालीन अपर मुख्य अधिकारी जग प्रसाद मौर्य ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल व अन्य के खिलाफ 20 अप्रैल 2014 को स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसका विचारण एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है।
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से जुड़े एक अन्य मामले में सुनवाई इसी अदालत में लंबित है। फिलहाल दोनों मामलों में कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। मुसाफिरखाना कोतवाली में दर्ज हुए इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह से जुड़े मामले में अदालत में भी कोर्ट ने चार अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास, पूर्व विधायक अनूप संडा व सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव से जुड़े मुकदमे में भी अदालत ने चार अक्तूबर की ही तारीख तय की है। (संवाद)