{"_id":"6ab170c0631f60b1350f1b38","slug":"candidates-barred-from-the-exam-appeal-to-the-district-magistrate-for-justice-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-165521-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: परीक्षा से वंचित हुए अभ्यर्थी, डीएम से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: परीक्षा से वंचित हुए अभ्यर्थी, डीएम से लगाई न्याय की गुहार
Mon, 21 Sep 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डीएलएड परीक्षा में सोमवार को अलग-अलग केंद्रों पर देरी से पहुंचने पर प्रवेश न मिलने से नाराज अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। संजन कुमार यादव, करिश्मा यादव, रेखा यादव, दीक्षा यादव, श्वेता शर्मा आदि छात्र- छात्राओं का आरोप है कि वे महज कुछ मिनट देरी से पहुंचे थे।
अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर गेट बंद होने का समय सुबह 9:30 बजे था। कुछ छात्र एक-दो मिनट की देरी से पहुंचे, फिर भी उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। उनकी साल भर की मेहनत बर्बाद हो गई। कई छात्रों के लिए यह अंतिम बैक पेपर था और उनके पास केवल तीन अवसर बचे हैं। छात्रों ने जिलाधिकारी से केंद्र पर पहुंचने के वास्तविक समय की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने परीक्षा नियामक प्राधिकरण तक शिकायत पहुंचाने और विशेष परीक्षा या वैकल्पिक व्यवस्था की भी अपील की है। प्रवेश प्रक्रिया में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की भी मांग की गई है।-संवाद