{"_id":"6711663907423c883d082296","slug":"hearing-postponed-in-defamation-case-filed-against-rahul-gandhi-sultanpur-news-c-103-1-slp1005-120924-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में टली सुनवाई
Fri, 18 Oct 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई टल गई। मामले में अगली सुनवाई के लिए 31 अक्तूबर की तिथि नियत की गई है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता विजय मिश्र ने चार अगस्त 2018 को कोर्ट में परिवाद दायर किया था। आरोप था कि राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बंगलुरू में 15 जुलाई 2018 को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने बीती 20 फरवरी को कोर्ट में हाजिर होकर अपनी जमानत कराई थी और बाद में उनका बयान दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई टल गई। अगली सुनवाई 31 अक्तूबर को होगी।