{"_id":"679143afc09d40a0f60ac44d","slug":"hearing-postponed-in-defamation-case-filed-against-rahul-gandhi-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-126054-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में टली सुनवाई
Thu, 23 Jan 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में बुधवार को सुनवाई टल गई। वकीलों के कार्य बहिष्कार से परिवादी भाजपा नेता से जिरह नहीं हो पाई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने परिवादी से शेष जिरह के लिए 30 जनवरी की तिथि तय की है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली के सांसद राहुल गांधी पर बंगलूरू में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को मानहानि का परिवाद दायर किया था। बुधवार को परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र से जिरह होनी थी, लेकिन वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण जिरह नहीं हो पाई।