फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hearing on the plea seeking monitoring of the case against Rahul Gandhi today

Sultanpur News: राहुल गांधी के खिलाफ निगरानी याचिका पर बहस आज

Tue, 30 Jun 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 30 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hearing on the plea seeking monitoring of the case against Rahul Gandhi today
सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल निगरानी याचिका पर मंगलवार को बहस पूरी नहीं हो सकी। एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राकेश यादव की अदालत ने अब बहस के लिए एक जुलाई को दोपहर 2:30 बजे का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन

मामला वर्ष 2018 में भाजपा नेता विजय मिश्र की ओर से दाखिल मानहानि परिवाद से जुड़ा है। हनुमानगंज निवासी तत्कालीन सहकारी बैंक चेयरमैन विजय मिश्र ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से उन्हें ठेस पहुंची और उनकी छवि प्रभावित हुई।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। इसी बीच परिवादी विजय मिश्र ने राहुल गांधी की आवाज के नमूने की जांच और मिलान विधि विज्ञान प्रयोगशाला से कराने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दो मई को इस अर्जी को खारिज कर दिया था। इसके बाद विजय मिश्र ने इस आदेश को सेशन कोर्ट में निगरानी याचिका के जरिये चुनौती दी। अब इसी याचिका पर सुनवाई चल रही है। मूल मानहानि मुकदमे में अगली सुनवाई छह जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed