फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hearing on plea of Vartika Singh deferred

वर्तिका सिंह की अर्जी पर सुनवाई टली

Wed, 10 Feb 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Hearing on plea of Vartika Singh deferred
सुल्तानपुर। केंद्रीय मंत्री व अमेठी जिले की सांसद स्मृति ईरानी, उनके निजी सचिव समेत तीन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की ओर से एमपी-एमएलए कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी गई अर्जी पर बुधवार को सुनवाई टल गई। स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत ने वर्तिका सिंह के अधिवक्ता की ओर से दिए गए मौका प्रार्थनापत्र को मंजूर कर अगली सुनवाई के लिए 15 फरवरी की तिथि नियत कर दी है। मामला अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली से जुड़ा है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के रायचंदपुर गांव निवासिनी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री व अमेठी जिले की सांसद स्मृति ईरानी, उनके निजी सचिव विजय गुप्ता निवासी मुसाफिरखाना जिला अमेठी और अयोध्या जिले के निवासी डॉ. रजनीश सिंह के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में केस दर्ज कराने के लिए अर्जी दी थी।
विज्ञापन

वर्तिका का आरोप है कि राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर उनसे आरोपी डॉ. रजनीश सिंह ने 25 लाख रुपये की मांग की थी और कहा था कि यह रुपया केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व उनके निजी सचिव विजय गुप्ता की ओर से मांगा गया है। स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत ने पिछले शनिवार को अर्जी को सुनवाई के लिए मंजूर करते मुसाफिरखाना कोतवाल से सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट तलब कर सुनवाई के लिए 10 फरवरी की तिथि नियत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को वर्तिका सिंह के अधिवक्ता की ओर मौका प्रार्थनापत्र देकर अन्य तिथि नियत करने की मांग की गई। इस पर कोर्ट ने मामले मेें अगली सुनवाई के लिए 15 फरवरी की तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed