फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hearing on Bail of Former Minister's Brother and Others Adjourned

Sultanpur News: पूर्व मंत्री के भाई समेत अन्य की जमानत पर सुनवाई टली

Thu, 02 Apr 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hearing on Bail of Former Minister's Brother and Others Adjourned
सुल्तानपुर। अखंडनगर के कल्यानपुर में हुए जानलेवा हमले व आपराधिक षडयंत्र रचने सहित अन्य आरोपों से जुड़े मामले में पूर्व मंत्री के बड़े भाई अजय प्रताप सिंह सहित चार आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार की तारीख तय थी। फिलहाल बचाव पक्ष की तरफ से बहस पेश करने के लिए अवसर देने की मांग की गई। प्रभारी जिला जज संध्या चौधरी की अदालत ने इस मामले में आरोपियों की जमानत पर सुनवाई के लिए चार अप्रैल की तारीख तय की है।
विज्ञापन

अखंडनगर थाने के कल्यानपुर निवासी जिलाजीत यादव ने 15 मार्च की सुबह नौ बजे की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप के मुताबिक भूमि विवाद में स्थानीय थाने के रतनपुर मैरवा निवासी पूर्व राज्य मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह, उनके पुत्र अभिजीत सिंह सहित अन्य नामजद एवं उनके अज्ञात साथियों ने पिस्तौल, रिवाल्वर सहित अन्य हथियार लेकर जान से मारने की नीयत से हमला व फायरिंग भी किया था। घटना में वादी पक्ष के लोग घायल हो गए थे। प्रकरण में राणा अजीत प्रताप सिंह व अन्य आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed