{"_id":"6ab034599a8a9a391c05c1ea","slug":"health-deteriorating-due-to-fluctuating-weather-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-165412-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बिगड़ रही सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बिगड़ रही सेहत
Mon, 21 Sep 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
धम्मौर पीएचसी पर मरीज को दवा लिखतीं चिकित्सक। संवाद
सुल्तानपुर। मौसम के उतार-चढ़ाव से लोग बुखार और संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को 46 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बुखार, सर्दी, खांसी और बदन दर्द की शिकायत वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य मेले में 53 चिकित्सकों एवं 291 पैरामेडिक स्टाफ नियुक्त किए गए थे। इस दौरान पात्र लाभार्थियों के 18 आयुष्मान गोल्डन कार्ड एवं 18 आभा कार्ड भी बनाए गए। सर्वाइकल कैंसर से बचाव व रोकथाम के उद्देश्य से 51 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया गया।
केस-1
स्थान- पीएचसी धम्मौर
समय- 12:30 बजे
मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
धम्मौर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धम्मौर में चिकित्सक शारका बीबी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद उन्हें दवाएं भी वितरित की गईं। अल्पी मिश्रा का पुरवा निवासी रामादेवी ने बुखार की शिकायत बताई। परवरभार निवासी संदीप ने भी बुखार और खांसी की समस्या बताई। मधुसुदनपुर निवासी रामभजन ने इन्हीं समस्याओं के लिए उपचार कराया। मनियारपुर निवासी मदनलाल को एंटी रैबीज का टीका लगाया गया। मेले में बुखार और खांसी जैसी सामान्य बीमारियों का उपचार किया गया। फार्मासिस्ट विजय नारायण मिश्र, लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमार और स्टाफ नर्स रहनुमा बानो मौजूद थे।
--
केस- 2
स्थान- पीएचसी छीतेपट्टी
समय- 1:00 बजे
12 मरीजों की करवाई गई मलेरिया जांच
दोस्तपुर। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला में एक बजे तक कुल 36 मरीजों ने अपना इलाज कराया। अधिकांश मरीज बुखार से पीड़ित थे। 12 मरीजों की हीमोग्लोबिन, मलेरिया और टाइफाइड की जांच की गई। डॉ. देवनारायण निषाद ने बताया कि ज्यादातर मरीज मलेरिया बुखार से ग्रस्त थे। 12 मरीजों की मलेरिया जांच भी की गई। रेहाना, पूजा, साधना, सूरज, सूबेदार सिंह, फिरोज, गयाप्रसाद और कमर जहां जैसे मरीज ठंड और बुखार से पीड़ित मिले।