Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Health department ready to deal with corona virus

कोरोना वायरस से निपटने को तैयार स्वास्थ्य महकमा

Sat, 14 Mar 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Health department ready to deal with corona virus
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। जिला अस्पताल में 18, जिला महिला अस्पताल में 10 और ट्रॉमा सेंटर में 20 बेड आरक्षित किए गए है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार भी एहतियातन मास्क लगा रहे हैं। चिकित्सक भी सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। जिला अस्पताल में शनिवार को दंत विभाग के कक्ष संख्या चार को कक्ष संख्या सात में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

अब दंत विभाग के कक्ष संख्या चार को कोरोना वायरस ओपीडी का नाम दिया गया है। इस कक्ष में चिकित्सक डॉ. राम धीरेंद्र की तैनाती की गई है। सर्जिकल वार्ड में भर्ती सावित्री सिंह निवासी बढैयावीर की बहू शशि सिंह और बेटा राज सिंह भी मास्क पहने मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहू और बेटा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है तो हम सबका फर्ज बनता है कि सावधानी बरतें। सिविल लाइन के रहने वाले देव नारायण सिंह अपनी पत्नी स्मिता को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। देव नारायण भी मास्क पहने मिले।
इमरजेंसी कक्ष में संजीव कुमार निवासी पूरे उतर दयाल अपने मामा के बेटे को देखने मास्क लगाकर पहुंचे थे। संजीव ने कहा कि सावधानी बरतने में आखिर हर्ज क्या है। सर्जिकल वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स आशा, पुष्पा और रूमा मास्क लगाए मिलीं।

आईसीयू वार्ड में स्टाफ नर्स सुमन भी ड्यूटी पर तैनात मिलीं। फीमेल वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स दुर्गा पाल और तराना ने बताया कि प्रतिदिन सभी वार्डों में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। स्टाफ नर्स मूर्ति देवी ने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है लेकिन इससे निपटने के लिए सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed