{"_id":"69137e4fcbd45435300b71d2","slug":"headless-skeleton-found-in-bushes-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-144252-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: झाड़ियों में मिला बिना सिर का कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: झाड़ियों में मिला बिना सिर का कंकाल
Tue, 11 Nov 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
कुड़वार के लोनीखार गांव में कंकाल मिलने के बाद ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस।
कुड़वार। लोनीखार गांव में मंगलवार दोपहर सरपत की झुरमुट में बिना सिर का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। कंकाल मिलने का पता लगने के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कुड़वार थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि कंकाल महिला का है। गले के ऊपर सिर नहीं है। मृतका के कमर के नीचे का कुछ हिस्सा बचा है। पैरों में काले रंग का पैजामा है।
दोनों पैरों में पायल व बिछिया मिली है। फॉरेसिक टीम के अनुसार मृतका की आयु करीब 40 वर्ष है। शव से कुछ दूरी पर सरपत में रुपये के कुछ नोट भी पड़े मिले हैं। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूना लिया है। कंकालनुमा शव को कब्जे में ले लिया गया है। कपड़े व जेवर से शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। (संवाद)