{"_id":"69839395a1c30a2f260bd124","slug":"he-listened-to-the-problems-of-the-ex-servicemen-and-assured-them-of-their-resolution-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-149548-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्व सैनिकों की सुनीं समस्याएं निस्तारण का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्व सैनिकों की सुनीं समस्याएं निस्तारण का दिया आश्वासन
Thu, 05 Feb 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनती विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मुक
सुल्तानपुर। भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं को सुनने के लिए बुधवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सचिव जज मुक्ता त्यागी ने की।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर दिनेश कुमार मिश्रा, पूर्व अधिकारी कर्नल हरिश्चंद्र सिंह, कार्यालय कर्मचारी और करीब 30 भूतपूर्व सैनिक व उनके परिजन शामिल हुए। सैनिकों ने पेंशन, जमीन से जुड़े विवाद, पारिवारिक समस्याएं, सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने और कोर्ट से जुड़े मामलों की दिक्कतें बताईं। जज मुक्ता त्यागी ने सभी की बातों को ध्यान से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का जल्द और प्राथमिकता पर समाधान किया जाए।
उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सैनिकों को मुफ्त कानूनी सलाह, अधिवक्ता की सुविधा और लोक अदालत के माध्यम से जल्दी न्याय दिया जाता है। बैठक में मौजूद पैरा लीगल वालंटियर्स ने भी भूतपूर्व सैनिकों को हर तरह की कानूनी मदद देने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों को न्याय और सम्मान दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
इस मौके पर सैनिक कल्याण बोर्ड में कार्यरत पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलबी)सर्वेश कुमार सिंह, सतीश पांडेय, योगेश यादव, पूनम गौतम, विनय यादव, कृष्ण कुमार उपाध्याय सहित कई पीएलबी उपस्थित रहे।