फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Har Har Mahadev echoed in the pagodas

Sultanpur News: शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

Thu, 27 Feb 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 27 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev echoed in the pagodas
लंभुआ के बाबा जनवारी नाथ धाम पर जला​भिषेक करते श्रद्धालु।
सुल्तानपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को जिले के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। भोर से शुरू हुआ पूजा-पाठ का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के कई शिवालयों पर भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शहर में पारिजात धाम, आदि गंगा गोमती तट स्थित सीताकुंड धाम, वेदांती आश्रम, अन्नपूर्णा मंदिर, शाहगंज स्थित नागेश्वरनाथ धाम मंदिर, रामलीला मैदान के शिवमंदिर, स्टेशन रोड स्थित नयना देवी मंदिर, विनोबापुरी के महाकालेश्वर मंदिर, नयानगर स्थित शिवमंदिर, चौक स्थित हनुमानगढ़ी के साथ अन्य शिव मंदिरों पर बुधवार की भोर से ही जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की कतार लग गई थी। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, जल, पुष्प, बेलपत्र, भांग धतूरा, आम का बौर, बेर व जौ की बाली चढ़ाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों पर हवन व रुद्राभिषेक हुए। अखंडनगर क्षेत्र के श्री भुनेश्वर नाथ महादेव शिव धाम वेलवाई माधोपुर मंदिर में मंगलवार रात दो बजे से ही कपाट खोल दिए गए थे। वेद प्रकाश सिंह ने मेले में आए शिव भक्तों को प्रसाद वितरण कराया। अलीगंज के बाबा झारखंड महादेव मंदिर परिसर में लगे मेले में पहली बार आया झूला आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

बाबा जनवारी नाथ में उमड़े श्रद्धालु
लंभुआ (सुल्तानपुर)। बाबा जनवारी नाथ धाम पर बुधवार को करीब एक लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। क्षेत्र के सैतापुर सराय गांव में मौजूद स्वयंभू विग्रह के रूप में मौजूद बाबा जनवारी नाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। खोया पाया शिविर में 14-15 बिछड़े बच्चे व भक्तों को उनके परिजनों से मिलाया गया। ट्रस्ट के रणवीर सिंह, संतोष पांडेय, आशीष बरनवाल, शिवम अग्रहरि, आदर्श मिश्र आदि वालंटियर मौजूद रहे। दूबेपुर क्षेत्र के फतेहपुर गांव स्थित शिव मंदिर में दोपहर 12 बजे गांव की महिलाओं व युवतियों ने भगवान भोलेनाथ की स्तुति कर घर-परिवार में खुशहाली की कामना की। समाजसेवी अरुण कुमार तिवारी ने शरबत वितरित कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजे-बाजे संग निकली शिव बरात
सूरापुर (सुल्तानपुर)। कस्बे के बगल स्थित दक्षिणाभिमुखी पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दोपहर 12 बजे ऊंट, घोड़े, डीजे और बैंड बाजे के साथ भगवान शिव की बरात निकाली गई। कलाकारों की ओर से प्रस्तुत शिव तांडव ने दर्शकों वका मन मोह लिया। शाम को भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रेम प्रकाश बरनवाल, जयप्रकाश बरनवाल, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष वीके अग्रहरि, बबलू बरनवाल, सानू पाठक व्यवस्था में लगे रहे।

आरती पूजन के निकाली शोभायात्रा कादीपुर (सुल्तानपुर)। महाशिवरात्रि पर कस्बे में गाजे-बाजे के साथ शिव बरात निकाली गई। चेयरमैन आनंद जायसवाल ने आरती पूजन के बाद शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। जगह-जगह लोगों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। कस्बे में जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन हुआ। शिव बरात में घनश्याम जायसवाल, ललित कसौधन, उत्कर्ष मोदनवाल, शिवम अग्रहरि, बृजेश चौहान, संतोष अग्रहरि मौजूद रहे।

भक्तों ने किए पूजा अर्चना
धम्मौर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के धरमैतेपुर गांव स्थित प्राचीन महेशनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के पुजारी प्रशांत उपाध्याय ने बताया कि पौराणिक प्राचीन मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तों की भीड़ आती है। मंदिर में दर्शन कर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सुरक्षा की दृष्टि से धम्मौर पुलिस मंदिर परिसर से लेकर सड़क तक मुस्तैद रही।


श्रद्धालुओं ने किया हवन पूजन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के बरुआ सकरवारी में 24 घंटे तक चले ओम नमः शिवाय के जाप के बाद बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने हवन पूजन किया। नगर पंचायत के सभी शिव मंदिरों बभनैया पूरब, बभनैया पश्चिम, छावनी, चौक शिव मंदिर, नई बाजार शिव मंदिर, कोइराना शिव मंदिर बढ़ौली शिव मंदिर पर सुबह से भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान सब्जी मंडी और शाहपुर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed