{"_id":"574486974f1c1bbd27690cd4","slug":"handicapped-excels-in-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशक्त मेधावी छात्र को पुरस्कृत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशक्त मेधावी छात्र को पुरस्कृत किया
Amarujala Bureau
Updated Tue, 24 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने सराहा
- फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षा परिषद के इंटरमीडिएट में दोनों हाथ नहीं होते हुए भी परीक्षा में 90 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र को मंगलवार को डीएम एस राजलिंगम ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
पुस्कालय के उदघाटन के मौके पर जयसिंहपुर तहसील के बेलवारे गांव निवासी छात्र शैलेश वर्मा पुत्र विजय प्रकाश वर्मा को पुरस्कृत कर उसका हौसला अफजाई किया। शैलेश सरस्वती विद्या मंदिर झारखंड कादीपुर का छात्र है।
विज्ञापन
छात्र हाथ की दोनों कोहनी से कलम दबाकर लिखता है। डीएम ने उसकी खूब सराहना की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। कार्यक्रम में ही डीएम ने जेई मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले एक और छात्र को भी पुरस्कृत किया।
विज्ञापन