{"_id":"69b5a6fa8726cf874c02204c","slug":"halapur-feeder-closed-power-outage-for-24-hours-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-152070-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हालापुर फीडर बंद, 24 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हालापुर फीडर बंद, 24 घंटे गुल रही बिजली
Sat, 14 Mar 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर। विद्युत उपकेंद्र बिरसिंहपुर से जुड़े हालापुर फीडर पर बुनियादी उपकरणों की कमी अब आपूर्ति व्यवस्था पर भारी पड़ने लगी है। शुक्रवार देर रात करीब 12:00 बजे इंसुलेटर खराब होने से फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। करीब 24 घंटे बाद शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे बिजली बहाल हो सकी। गर्मी के साथ उपभोक्ताओं को पेयजल संकट से जूझना पड़ा।
फीडर पर तैनात लाइनमैन अमरजीत ने अधिशासी अभियंता को संबोधित मांगपत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बिरसिंहपुर उपकेंद्र के अंतर्गत हालापुर फीडर पर मरम्मत के लिए जरूरी उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। मांगपत्र में इंसुलेटर, जंपर लीड और करीब 200 मीटर 11 केवी तार तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
लाइनमैन के मुताबिक जजेई से कई बार उपकरण उपलब्ध कराने के साथ एक अतिरिक्त कर्मचारी की तैनाती की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मांगपत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि तीन दिन के भीतर जरूरी सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई, तो ब्रेकडाउन की स्थिति में कार्य कर पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
उधर , अधिशासी अभियंता संजय कुमार यादव ने बताया कि ऐसा कोई मांगपत्र अभी संज्ञान में नहीं आया है, यदि पत्र प्राप्त होता है तो जांच कर आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित न हो।