{"_id":"6768602621a989e68505af44","slug":"had-to-undergo-tests-from-outside-took-medicines-from-medical-store-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-124394-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बाहर से करानी पड़ रही जांच, मेडिकल स्टोर से लीं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बाहर से करानी पड़ रही जांच, मेडिकल स्टोर से लीं दवाएं
Mon, 23 Dec 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
आरोग्य मेले में मरीजों की जांच करते डॉक्टर
सुल्तानपुर। जिले के 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में 2401 मरीजों का इलाज किया गया। केंद्रों पर डॉक्टर तो मिले, लेकिन ज्यादातर दवाएं बाहर से मरीजों को लेनी पड़ी। वहीं, जांचे भी निजी पैथाेलॉजी पर कराने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अस्पतालों में सभी दवाएं व जरूरी जांचे मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है।
दीवार गिरने से पशु करते हैं गंदगी
समय- दोपहर 01:00 बजे
स्थान-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धम्मौर
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धम्मौर पर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार वर्मा मरीजों का इलाज करते मिले। रजिस्टर में 40 मरीजों का इलाज होना दर्शाया गया था। प्रभारी डॉ. राजीव रतन मिश्र सेंटर पर नहीं मिले। बताया गया कि उनकी ड्यूटी पीसीएस परीक्षा में लगी है। धम्मौर निवासी बुजुर्ग कल्लू ने बताया कि कमर दर्द से आराम नहीं मिल रहा है। बाहर से जांच कराने के लिए कहा गया है। एक दवा भी मेडिकल स्टोर से ली है।
नरही गांव निवासी सीमा और सनहा निवासी रामनेवाज की शिकायत थी कि उन्हें जो दवाएं दी जा रही हैं, उससे आराम नहीं हो रहा है। मजबूरन बाहर से दवा लेनी पड़ती है। अस्पताल परिसर में गंदगी मिली। बताया गया कि बाहरी दीवार गिर गई है, जिससे पशु यहां आकर गंदगी करते हैं।
विज्ञापन
केस दो
जांच मशीनें काफी कम
समय-दोपहर 12:08 बजे
स्थान-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजेथुआ
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजेथुआ में डॉ.प्रकाश त्रिपाठी मरीजों का इलाज करते मिले। यहां स्वास्थ्य सुविधा काफी ठीक है, लेकिन बीमारियों की जांच की मशीनें कम हैं, जिससे जांच नहीं हो पाती है। इलाज कराने गुदरा घाट से पहुंचे बुजुर्ग संपत राम ने बताया कि सीने में दर्द हाे रहा था, दवा दी है। मरीज रियाज अहमद ने बताया कि वह सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं। डाॅक्टर ने जांच के बाद दवा दी है।
जांच सुविधाओं के लिए प्रयास कर रहे
अस्पतालों में दवाएं पर्याप्त मात्रा में हैं। जांच सुविधाओं को लेकर प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सुविधाएं और भी बेहतर होंगी।- डॉ. ओमप्रकाश चौधरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर।