{"_id":"64ef842afa125ba61d0e1ff9","slug":"grp-interrogated-passengers-of-saryu-express-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-2254-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सरयू एक्सप्रेस के यात्रियों से जीआरपी ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सरयू एक्सप्रेस के यात्रियों से जीआरपी ने की पूछताछ
Wed, 30 Aug 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मनकापुर से अयोध्या होकर प्रयागराज जाने वाली सरयू एक्सप्रेस में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला मुख्य आरक्षी गंभीर रूप से घायल मिली थी। इसकी सूचना के बाद सक्रिय हुई जीआरपी ने सरयू एक्सप्रेस के सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों से घटना को लेकर पूछताछ की। हालांकि इस दौरान घटना को लेकर कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा।
सुल्तानपुर में तैनात महिला मुख्य आरक्षी की ड्यूटी अयोध्या में चल रहे सावन झूला मेला में लगी थी। महिला आरक्षी मंगलवार की रात सुल्तानपुर से सरयू एक्सप्रेस में अयोध्या जाने के लिए सवार हुई थी। ट्रेन में सो जाने के कारण वह मनकापुर पहुंच गई । बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे ट्रेन के अयोध्या पहुंचने पर वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। जहां से उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।
सरयू एक्सप्रेस के सुल्तानपुर पहुंचने पर जीआरपी प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने डॉग स्क्वायड व पुलिस कर्मियों के साथ घटना घटित होने वाली वाली बोगी में पहुंचकर वहां बैठे यात्रियों से गहन पूछताछ की। फिर उनका नाम व पता दर्ज कर छोड़ा गया। सीओ जीआरपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना को लेकर रूट से जुड़े सभी स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया गया है। महिला आरक्षी पर हमले के मामले में अयोध्या कैंट जीआरपी में केस दर्ज किया गया है।