{"_id":"604504298ebc3ef10a332113","slug":"group-products-will-be-available-at-didiji-shop-sultanpur-news-lko5684085164","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दीदीजी’ शॉप में मिलेंगे समूह के उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दीदीजी’ शॉप में मिलेंगे समूह के उत्पाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रविवार को एक दुकान स्वयं सहायता समूह के संकुल संगठन को सौंपी गई। ‘दीदीजी’ शॉप के नाम से खुली इस दुकान पर समूहों के विभिन्न स्वदेशी उत्पाद मिल सकेंगे। सीडीओ की मौजूदगी में रविवार को विधायक ने दुकान का शुभारंभ किया।
महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की पहल पर स्वयं सहायता समूह के संकुल संगठन को विकास भवन के सामने विकास विभाग ने एक दुकान सौंपी है। दुकान पर स्वयं सहायता समूहों की ओर तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पाद मिल सकेंगे। इसकी बिक्री से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
उत्पाद को बढ़ाया देने के लिए सामानों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। रविवार को संकुल संगठन की दुकान का शुभारंभ विधायक लंभुआ देवमणि द्विवेेदी व सीडीओ की मौजूदगी में विधायक सूर्यभान सिंह ने किया। अपने संबोधन में दोनों विधायकों ने इसे विकास विभाग का अच्छा कदम बताया। साथ ही सभी विकास खंडों में ऐसे कार्य को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
सीडीओ अतुल वत्स ने प्रयास को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है। डीसी एनआरएलएम जितेंद्र मिश्र ने योजना के बारे में जानकारी दी। बताया कि अभी तक 151811 परिवार स्वयं सहायता समूह से जुड़ चुके हैं। समूहों की ओर से विभिन्न सामानों का उत्पाद किया जा रहा है।