फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Greenery will soon be seen on the city streets

Sultanpur News: शहर की सड़कों पर जल्द दिखेगी हरियाली

Sat, 26 Apr 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 26 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Greenery will soon be seen on the city streets
  शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में डिवाइडर पर लगे पौधे के आस-पास सफाई करते कर्मी।
सुल्तानपुर। शहर में सड़क के चौड़ीकरण कार्य के बाद जल्द हरियाली दिखेगी। डिवाइडर पर लगाए गए पौधों की देखरेख का कार्य नगर पालिका ने संभाल लिया है।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के बाद पिछले वर्ष पौधरोपण कराया गया था। डिवाइडर व सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में पौधे रोपित किए गए हैं। शहर में डिवाइडरों व सड़कों के किनारे करीब पांच हजार से अधिक पौधे रोपित किए गए हैं। नगर पालिका ने 12 कर्मियों को रोज पौधों को पानी देने के साथ-साथ उनकी देखरेख के लिए लगाया है। लगाए गए लोग पौधों के आसपास निराई, गुड़ाई व खाद डालने का काम कर रहे हैं। पौधों की सिंचाई के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था भी की गई है।
शहर के बस स्टेशन, गोलाघाट, डाकखाना मार्ग, पयागीपुर मार्ग, अमहट मार्ग समेत अन्य स्थानों पर नियमित देखरेख होने से पौधे विकसित होने लगे हैं। कुछ स्थानों पर पौधों ने पेड़ का आकार लेना शुरू कर दिया है। नगर पालिका की मुहिम साकार हुई तो जल्द की प्रमुख मार्गों पर हरियाली दिखेगी। इसके साथ ही आवागमन करने वाले लोगों को पेड़ों की छांव भी मिलेगी।
विज्ञापन

हर सप्ताह हो रही
शहर में जिन स्थानों पर नगर पालिका ने पौधरोपण कराया है। उन पौधों की देखरेख नियमित रूप से की जा रही है। इसके लिए हर सप्ताह पौधों की मॉनिटरिंग की जा रही है। लाल चंद्र सरोज, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed