फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Got the property registered by showing the deceased alive

Sultanpur News: मृतक को जिंदा दिखा रजिस्ट्री करा ली जायदाद

Mon, 15 May 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Got the property registered by showing the deceased alive
सुल्तानपुर। शहर के दरियापुर मोहल्ले में मृतक को जिंदा दिखाकर लाखों रुपये की संपत्ति की रजिस्ट्री कराने का मामला प्रकाश में आया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने भतीजे की तहरीर पर दस्तावेज लेखक व छह अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के दरियापुर निवासी अरविंद कुमार शुक्ल का आरोप है कि उनके पिता रामचंद्र के भाई मूलचंद्र और माता प्रसाद थे। माता प्रसाद की मृत्यु 29 अक्तूबर 2016 को हो गई थी। कुछ दिनों बाद मूलचंद्र ने चालबाजी की और फर्जी दस्तावेज तैयार कर माता प्रसाद की जायदाद 23 मार्च 2017 को दस्तावेज लेखक बद्री प्रसाद शुक्ल की मिलीभगत से अपने परिजनों के नाम से रजिस्ट्री करा ली।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर उसने कोतवाली नगर में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया था। पुलिस से कोई मदद न मिलने पर अरविंद ने एसपी को प्रार्थना पत्र भी दिया था फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर शनिवार को कोतवाली नगर में कुसुम कुमारी, मूलचंद्र, आलोक कुमार, शरद शुक्ल निवासी दरियापुर थाना कोतवाली नगर, रामचंदर तिवारी निवासी बरौंसा थाना जयसिंहपुर और अरविंद निवासी गोपीनाथपुर थाना चांदा और दस्तावेज लेखक बद्री प्रसाद शुक्ल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed