Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gopi Yadav of Varanasi wins

कुश्ती में उत्तर प्रदेश के गोपी यादव ने मारी बाजी

Sun, 15 Mar 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gopi Yadav of Varanasi wins
सुल्तानपुर। जिले के इस्लामगंज में रविवार को पांचवीं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छह प्रदेशों के 70 पहलवानों ने जोर आजमाइश की। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के गोपी यादव ने पंजाब के मंजीत को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में हरियाणा की पूनम ने पंजाब की अंजू को हराकर अपना दम दिखाया।
विज्ञापन

इस्लामगंज में पिछले पांच वर्षों से लगातार राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू, उत्तर प्रदेश के 70 पहलवानों ने शिरकत की।
विज्ञापन

75 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले रेलवे के कर्मचारी गोपी यादव का मुकाबला पंजाब से आए पहलवान मंजीत से हुआ। गोपी यादव ने मंजीत को हराकर प्रथम स्थान हा सिल किया। महिला कुश्ती में हरियाणा की पूनम ने पंजाब की अंजू को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन रिजवान अहमद पप्पू ने किया और समापन लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी शकील अहमद ने किया। दोनों नेताओं ने विजयी प्रतिभागियों को शील्ड और 15 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजक मोहम्मद आरिफ खां और व्यवस्थापक मुस्लिम खां उर्फ कक्कू रहे। रेफरी की भूमिका राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी रमजान ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed