फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Goods worth Rs 4 lakh stolen from a worker's house in Loco Colony

Sultanpur News: लोको कॉलोनी में कर्मी के घर से चार लाख का सामान चोरी

Sun, 27 Oct 2024 04:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 27 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 4 lakh stolen from a worker's house in Loco Colony
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
सुल्तानपुर। शहर के लोको कॉलोनी में रेलवे कर्मचारी के आवास को बृहस्पतिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर की कुंडी तोड़कर भीतर रखी नकदी, जेवरात समेत करीब चार लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार को ड्यूटी से लौटे रेलवे कर्मचारी को वारदात के बारे में पता चला।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के लोको कॉलोनी में गेट मैन अमरेंद्र उपाध्याय का आवास है। अमरेंद्र टेंढ़ुई रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन पद पर कार्यरत हैं। उनका परिवार दीपावली की छुट्टी पर गांव गया है। जबकि अमरेंद्र स्वयं आवास पर रहते हैं। नाइट ड्यूटी करने के लिए बृहस्पतिवार की शाम आवास पर ताला बंद कर चले गए। शुक्रवार सुबह जब वह घर पहुंचे तो नजारा देखकर अवाक रह गए। मेन गेट की कुंडी टूटी थी। वह पीछे के रास्ते घर में पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


आलमारी व बक्से का ताला टूटा था। आलमारी में रखी करीब 20 हजार की नकदी व साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर समेत अन्य सामान गायब था। प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed